आगामी अंक की सूचना – वर्ष 04, अंक 14

Shodh Utkarsh
आगामी अंक (अप्रैल–जून 2026) के लिए 30 जून तक शोध पत्र स्वीकार किए जाएंगे। 30 जून के बाद प्राप्त शोध आलेख अगले अंक के लिए रखे जाएंगे।

शोध आलेख के प्रकाशन की स्वीकृति अथवा अस्वीकृति का निर्णय आपको ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। स्वीकृति संबंधी ईमेल प्राप्त होने के बाद आप सदस्यता संबंधी जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं। सदस्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी ‘शोध उत्कर्ष’ की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ‘शोध उत्कर्ष’ एक बहुविषयक त्रैमासिक शोध पत्रिका है। पत्रिका का ISSN – 2993–4648 है। इसका इम्पैक्ट फैक्टर 4.5 है तथा यह एक Peer Reviewed, Refereed, Multidisciplinary Quarterly International E-Journal है। शोध आलेख कृपया ईमेल आईडी ShodhUtkarsh@gmail.com पर भेजें।

आलेख भेजने संबंधी निर्देश :-

शोध आलेख यूनिकोड (Kokila या Mangal) फ़ॉन्ट, फ़ॉन्ट साइज 16 में तथा एरियल यूनिकोड में हिंदी/अंग्रेज़ी भाषा में टाइप करके Word और PDF दोनों प्रारूपों में भेजना अनिवार्य है। मौलिकता एवं प्लेगरिज्म संबंधी प्रमाण-पत्र संलग्न करना आवश्यक है। अन्य किसी प्रकार के फ़ॉन्ट को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आलेख ईमेल पर भेजने के बाद उसकी स्वीकृति/अस्वीकृति की सूचना भी ईमेल के माध्यम से ही दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आप मोबाइल नंबर (+91) 9752 998 467, (+91) 7415 004 009, (+91) 9301 238 696 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply