‘वापसी” कहानी में चित्रित वृद्ध विमर्श’
Abstract
ऊषा प्रियंवदा का जन्म 24 दिसंबर, 1930 को कानपुर में हुआ था। हिंदी कथा-साहित्य की दुनिया में उनका एक विशिष्ट स्थान है। ऊषा प्रियंवदा प्रवासी हिंदी साहित्य की लेखिका हैं; इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी साहित्य में एम.ए. और पीएच.डी. पूरी करने के बाद, उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्यापन कार्य किया।







