राजस्थान के प्रमुख लोकनाट्य और उनकी सामाजिक भूमिका
Abstract
राजस्थान की लोक नाट्य परंपराएँ अपनी अनूठी विरासत और जीवंतता के लिए प्रसिद्ध हैं। इन लोक नाट्य रूपों में कठपुतली (कठपुतली का खेल), भवाई, नौटंकी, गवरी, तमाशा, फड़, रम्मत, ख्याल, रामलीला और रासलीला प्रमुख हैं। लोक नाट्य एक नाटकीय कला रूप है जिसमें पारंपरिक और सांस्कृतिक तत्व शामिल होते हैं, और इसे मुख्य रूप से मनोरंजन प्रदान करने तथा समुदाय तक सामाजिक संदेश पहुँचाने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया जाता है।







