विज्ञान और तकनीक में भारतीय पारंपरिक ज्ञान की भूमिका:समाजशास्त्रीय विश्लेषण
सार
सदियों से भारतीय समाज ने ज्ञान और तकनीक के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पारंपरिक ज्ञान प्रणालियाँ—जिन्हें अक्सर 'विज्ञान का पूर्व-आधुनिक रूप' माना जाता है—न केवल प्राकृतिक और सामाजिक जीवन के प्रबंधन में उपयोगी रही हैं, बल्कि भारत के सांस्कृतिक और सामाजिक ताने-बाने से भी गहराई से जुड़ी हुई हैं।







