इंदौर शहर में स्वच्छ भारत मिशन का आर्थिक महत्व: एक मात्रात्मक एवं विश्लेषणात्मक अध्ययन
##semicolon##
https://doi.org/10.67275/SU.2026.041412##semicolon##
स्वच्छ भारत मिशन##common.commaListSeparator## इंदौर##common.commaListSeparator## शहरी अर्थव्यवस्था##common.commaListSeparator## रोजगार##common.commaListSeparator## स्वास्थ्य व्यय##common.commaListSeparator## आर्थिक विकाससार
स्वच्छ भारत मिशन (SBM) भारत सरकार की एक प्रमुख सामाजिक-आर्थिक पहल है, जिसका उद्देश्य स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था में सुधार के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य, उत्पादकता और शहरी अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। इस मिशन के अंतर्गत इंदौर शहर ने राष्ट्रीय स्तर पर लगातार प्रथम स्थान प्राप्त कर एक प्रभावी एवं आदर्श शहरी मॉडल प्रस्तुत किया है।
प्रस्तुत शोध पत्र में इंदौर शहर में स्वच्छ भारत मिशन के आर्थिक महत्व का वर्णनात्मक एवं मात्रात्मक दृष्टिकोण से विश्लेषण किया गया है। यह अध्ययन वर्ष 2014 से 2023 तक की अवधि के द्वितीयक आंकड़ों पर आधारित है। शोध में स्वच्छ भारत मिशन के विभिन्न आर्थिक आयामों जैसे रोजगार सृजन, स्वास्थ्य व्यय में कमी, नगर निगम राजस्व, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से प्राप्त आय तथा पर्यटन एवं निवेश में वृद्धि का अध्ययन किया गया है।
द्वितीयक आंकड़ों, तुलनात्मक विश्लेषण तथा लागत–लाभ दृष्टिकोण के आधार पर अध्ययन से यह निष्कर्ष प्राप्त होता है कि स्वच्छ भारत मिशन ने इंदौर की शहरी अर्थव्यवस्था को सतत एवं समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वच्छता सुधारों ने न केवल नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है, बल्कि रोजगार के अवसरों, आर्थिक गतिविधियों और शहर की निवेश क्षमता को भी बढ़ावा दिया है।







